Top News
Next Story
NewsPoint

शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा: सुरेश कुमार त्रिपाठी

Send Push

Amroha : अमरोहा। अमरोहा शहर के जे एस हिन्दू इण्टर कॉलेज अमरोहा में  उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी के साथ प्रेस वार्ता हुई। वार्ता के समय संगठन के  प्रदेश महा मंत्री नरेन्द्र कुमार वर्मा, पूर्व महामंत्री इन्द्रासन सिंह, कॉलेज के प्रधानाचार्य और प्रदेशीय मंत्री डॉ.जीपी सिंह, सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी अतुल कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दानिश हबीब खान उपस्थित थे।


  प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षक सरकार की अनदेखी के कारण परेशान है। सरकार पुरानी पेंशन बहाल करना तो दूर, मिली हुई उपलब्धियां लगातार छीनती जा रही है। चयन बोर्ड खत्म करके उसकी धारा 12, 18 और 21 को भी समाप्त कर दिया है, शिक्षकों का सुरक्षा कवच छीन लिया है, इन धाराओं को नए बोर्ड में शामिल किया जाए। 2005 के  बाद नियुक्त शिक्षकों को हर हाल में पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए, ये हमारा हक है।

सरकार ने एक काम और किया है कि 1981 से 2020 तक नियुक्त शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रपत्रों की जांच विजिलेंस से कराए जाने की बात कर रही है। ये शिक्षकों के साथ सरासर अन्याय है। शिक्षकों का उत्पीड़न किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। इन्ही सब समस्याओं को उठाने के लिए पूरे प्रदेश के मण्डल मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन आयोजित किये जा रहे हैं। आज 2 बजे से मुरादाबाद में जे डी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now